Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़पति की संपत्ति में दूसरी पत्नी को नहीं मिली हिस्सेदारी:कोर्ट ने कहा- बिना तलाक की दूसरी शादी अमान्य, पहली पत्नी को मिला हिस्सा

    15 hours ago

    1

    0

    खुद को तलाकशुदा बताकर की गई शादी आखिरकार अदालत में टिक नहीं सकी। पति की मौत के बाद जब दूसरी पत्नी करोड़ों की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने अदालत पहुंची तो कोर्ट ने पहली पत्नी को ही वैधानिक मानते हुए संपत्ति पर उसका अधिकार स्वीकार किया और दूसरी पत्नी को राहत देने से इनकार कर दिया। मामले के अनुसार वादिनी ने वर्ष 2015 में अदालत में मुकदमा दायर किया था। उसका कहना था कि वर्ष 2002 में उसकी शादी शहर के एक उद्योगपति से हुई थी। शादी के समय उद्योगपति ने स्वयं को तलाकशुदा बताया था। दोनों के संबंध से एक पुत्र हुआ, जो वर्तमान में 21 वर्ष का है। वादिनी के अनुसार वर्ष 2013 में पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद जब वह ससुराल पक्ष के संपर्क में आई तो उसे जानकारी मिली कि उद्योगपति की पहले से एक पत्नी और चार बच्चे हैं। आरोप है कि पहली पत्नी से विधिवत तलाक लिए बिना ही उससे दूसरा विवाह किया गया था। पति की मृत्यु के बाद वादिनी ने अपने और अपने पुत्र के लिए संपत्ति में हिस्सा मांगा, लेकिन पहली पत्नी और बच्चों ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वर्ष 2015 में करोड़ों रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर अदालत में वाद दायर किया गया। सुनवाई के दौरान पहली पत्नी और बच्चों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने 9 जुलाई 2013 की वसीयत अदालत में प्रस्तुत की। इसमें उद्योगपति ने अपनी चल संपत्तियां पहली पत्नी के नाम तथा उद्योग व अन्य संपत्तियां पहले विवाह से उत्पन्न पुत्र के नाम की थीं। अदालत में यह भी दलील दी गई कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 के तहत पहली पत्नी के रहते बिना तलाक दूसरा विवाह शून्य माना जाता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पहली पत्नी को ही वैधानिक पत्नी माना और दूसरी पत्नी की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि दूसरा विवाह विधिक रूप से अमान्य होने के कारण वादिनी को मृतक की संपत्ति में कोई अधिकार नहीं दिया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 2.2 लाख करोड़ का AI हब:AM Group और UP सरकार के बीच हुआ MOU, 289 एकड़ जमीन पर बनेगा प्लांट
    Next Article
    महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, 8 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment