Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रांति के लिए एकदम बेहतरीन जगह... France Protest पर Donald Trump का तंज

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर तंज कसा है। उन्होंने फ्रांस को क्रांतियों के लिए एक आदर्श जगह बताया। फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, दुकानों में लूटपाट की गई और कई जगह आगजनी भी हुई।ट्रंप ने फ्रांस के हालात पर चुटकी लेते हुए कहा, "डार्लिंग, राष्ट्रपति ने अभी हमें 5,000 डॉलर भेजे हैं। चलो फ्रांस चलें? यह बहुत प्यारी जगह है। वहां कोई दंगा नहीं, कोई क्रांति नहीं होती। वैसे, फ्रांस तो क्रांतियों के लिए एकदम बेहतरीन जगह लगती है! यकीन ही नहीं होता। चलो फ्रांस चलते हैं और क्रांति में शामिल होते हैं।"फ्रांस के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनरविवार को फ्रांस के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए। इसके बाद कई इलाकों में सड़कों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इससे पहले भी कई हफ्तों तक छात्रों ने प्रदर्शन किए थे। यह सब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यकाल के खत्म होने और नए चुनावों से करीब छह महीने पहले हो रहा है।इसे भी पढ़ें: H-1B Visa पर बयान को लेकर JD Vance ने दी सफाई, कहा कंपनियों पर था निशानाजे.डी. वेंस ने प्रवासियों को लेकर कही बातट्रंप की बात का समर्थन करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने भी फ्रांस में हुई हिंसा पर अपनी राय रखी। उन्होंने इसके लिए प्रवास को जिम्मेदार ठहराया। वेंस ने कहा कि फ्रांस और दूसरे पश्चिमी देश प्रवासियों को अपने समाज में शामिल करने और उनके साथ तालमेल बनाने से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रहे हैं।इसे भी पढ़ें: रूस, भारत और टैरिफ का खेल! ट्रंप ने क्यों लिया 60 दिन का समय, रुबियो ने खोला राजमहंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगशनिवार को फ्रांस में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। देशभर में लोग बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर चीजें फेंकीं और आतिशबाजी का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया। पेरिस और दूसरे शहरों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान ही हिंसा भड़क उठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, 855 लोग अरेस्ट
    Next Article
    Russia पर Ukraine का बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग Oil Terminal में आग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment