Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट लगने से युवक की मौत:पुलिस ने दो नामजद पर किया मुकदमा, परिजनों की चेतावनी के बाद मुकदमा दर्ज हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा गांव में 28 वर्षीय संदीप की करंट लगने से मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अवैध बिजली कटिया डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पोस्टमार्टम के बाद शव को उदी चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत दो नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अवैध बिजली कनेक्शन पर उठे सवाल परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव में लंबे समय से कुछ लोग 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसी वजह से खेतों में लगे लोहे के तार में करंट आ गया और संदीप उसकी चपेट में आ गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक लगाई जाती तो यह हादसा नहीं होता। मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के आशाराम और उसके बेटे हरपाल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही अवैध बिजली कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भारी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंच गए। वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व प्रधान गोल्डी और शंभू दयाल पाल उर्फ टुंडे भी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि संदीप अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और खेती कर पत्नी व दो छोटी बेटियों का पालन पोषण करता था। उसकी अचानक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस घटना के बाद गहरा आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 1611 बॉटल शराब के साथ दो तस्कर गिफ्तार:दो राज्यों के नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर हरियाणा से बिहार में करते थे तस्करी
    Next Article
    डीएन कॉलेज में ‘युवा महोत्सव 2026’ का आगाज:देवोदय पत्रिका का विमोचन, खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment