Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रेटा ने खड़ी स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी:नाबालिग चला रहा था गाड़ी, बाल-बाल बचे लोग

    9 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को होटल लैंडमार्क के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार का चालक नाबालिग था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी और मोटरसाइकिल दोनों को काफी नुकसान हुआ। हादसे में शामिल वाहनों में क्रेटा कार (नंबर: यूपी 32 जेएम 2800) और मोटरसाइकिल (नंबर: यूपी 34 एजे 9411) शामिल हैं। मोटरसाइकिल के स्वामी आदर्श राठौर और स्कूटी के स्वामी वरुण मिश्रा बताए गए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में महिला की तबीयत बिगड़ी:जालौन में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    रायबरेली में ईद-नवरात्र पर प्रशासन अलर्ट:जिलाधिकारी-एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment