Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कसाब के वकीलों को 16 साल बाद भी फीस नहीं:26/11 आतंकी हमले के बाद हाईकोर्ट में 9 महीने पैरवी की, सरकार से बकाया मांगा

    7 hours ago

    1

    0

    मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के दो वकीलों को 18 साल बाद भी पैरवी की फीस नहीं मिली है। अमीन सोलकर और फरहाना शाह ने 2010 में बॉम्बे हाईकोर्ट में करीब 9 महीने तक कसाब का बचाव किया था। महाराष्ट्र सरकार ने दोनों को पैरवी के लिए नियुक्त किया था। हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म हुए 15 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, फीस कितनी है, यह पता नहीं चल पाया है। दोनों वकीलों का कहना है कि महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी अब भी उनसे अदालत में पेश होने की तारीखों और काम के घंटों की जानकारी मांग रही है। हमारे लिए इतने साल बाद यह रिकॉर्ड जुटाना मुश्किल है। 2010 में हाईकोर्ट ने वकीलों की नियुक्ति की अमीन और फरहाना को हाईकोर्ट ने नामित किया था। 8 जून 2010 को नियुक्ति की सूचना जारी की गई। इसमें फीस स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के बराबर तय की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम 1,500 से 2,000 रुपए प्रतिदिन के बीच थी। अमीन ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी को कई बार लेटर लिखकर फीस देने की मांग की, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। 26/11 आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे, कसाब को 4 साल बाद फांसी 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। इस दौरान हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने शहर के प्रमुख ठिकानों पर 60 घंटे से ज्यादा समय तक कब्जा जमाए रखा था। बाद में कमांडो कार्रवाई में 9 आतंकियों को मार दिया गया। कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया। कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश बॉर्डर से 20km दूर असम में बनेगा एयरपोर्ट:सालाना 10 लाख यात्रियों की क्षमता; 2014 करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट बैठक में फैसला
    Next Article
    गजरा, नथ और झुमकों में श्रद्धा कपूर के संग अक्षरा सिंह ने दिखाई 'ईठा' की झलक, देखें वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment