Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल:ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में फिर पाया प्रथम स्थान

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण में एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अप्रैल 2026 की जिला रैंक रिपोर्ट के अनुसार, कासगंज की निस्तारण दर 94.92 प्रतिशत दर्ज की गई है। ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है। इसके माध्यम से नागरिक आय, जाति, निवास और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की स्थिति देख सकते हैं तथा प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अप्रैल 2026 के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए सुनियोजित व्यवस्था, निरंतर समीक्षा और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई थी। इसी के परिणामस्वरूप जनपद ने प्रदेश स्तर पर यह प्रथम रैंक हासिल की। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि अप्रैल 2026 में कासगंज जनपद में कुल 17,490 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 16,602 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसमें 14,960 आवेदन स्वीकृत हुए, जबकि 1,642 आवेदन अस्वीकृत किए गए। कोई भी आवेदन रद्द नहीं हुआ, जिससे जिले की कुल निस्तारण दर 94.92 प्रतिशत रही। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन सेवाओं के निस्तारण में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने जनता को इसी प्रकार तत्पर, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्र सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता से जनसामान्य के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है, समय की बचत हुई है और शासन तथा जनता के बीच संपर्क सरल बना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    72 घंटे बाद भी 200 गांवों में बिजली गुल:अमेठी में आंधी से 1100 खंभे टूटे, मरम्मत कार्य जारी, लोग बेहाल
    Next Article
    अमेठी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सुल्तानपुर का रहने वाला था युवक, आरोपी चालक हिरासत में,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment