Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया, 6 महीने पहले हुई थी लवमैरिज

    7 hours ago

    1

    0

    कासगंज के नगला गुलाबी गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल के घर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कासगंज क्षेत्र के नगला गुलाबी निवासी पारस की शादी करीब छह माह पहले सोरों के रामनगर निवासी कमलेश की बेटी प्रभा से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही पारिवारिक संबंधों में तनाव बना हुआ था। प्रभा का शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतका के पिता कमलेश ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने प्रभा के जेठ सुभाष, अवनीश, सास सोहदरा, सुभाष की पत्नी पुष्पा और अवनीश की पत्नी सुमन पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया। कमलेश का कहना है कि इन सभी ने मिलकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत सब-रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप:DM ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए, बोले- पहले भी कई शिकायतें मिली
    Next Article
    नाले की सफाई के दौरान जेसीबी की टक्कर से झुका...पोल:7000 उपभोक्ता प्रभावित, विद्युत विभाग ने दर्ज कराई शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment