Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों को राहत, यूपी में 15 दिन मौसम साफ रहेगा:भीषण गर्मी पड़ेगी, पारा 45 डिग्री पार जाएगा, हीटवेव चलेगी

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में एक हफ्ते से जारी आंधी-बारिश और ओलों के सिलसिले पर शुक्रवार से ब्रेक लगने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है। इससे भयंकर गर्मी पड़ेगी। अगले 15 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी। पारा 10°C तक उछलकर 45°C के पार पहुंचेगा। 25 से 30 किमी. की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। इससे पहले, पिछले 48 घंटों में 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 15 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बहराइच में 6 मिमी., कानपुर में 5.4 मिमी. और लखनऊ में 4.5 मिमी. बरसात हुई। जालौन सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 32°C दर्ज किया गया। वहीं, बिजनौर में सबसे ठंडी रात रही, यहां पारा 11.5°C लुढ़क गया। लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इससे अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन में गर्मी और तेज धूप का असर फिर से महसूस होगा। रात में भी गर्मी का एहसास होगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- किसानों को बड़ा नुकसान हुआ बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को हर संभव मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर वार्ता:US उपराष्ट्रपति वेंस आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे; अमेरिका की धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे
    Next Article
    AMU के 113 संदिग्ध युवक जांच के घेरे में:अलीगढ़ में फायरिंग के बाद हॉस्टल में जाली नोट और कारतूस मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment