Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन ने यारा वीरा कंपनी पर प्रदूषण का आरोप:युवा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन को मुजफ्फरनगर जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी

    13 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह शनिवार को कानपुर से लौटते हुए बबराला पहुंचे। संभल जनपद के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव और युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने यारा वीरा फर्टिलाइजर कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए और प्रशासन को चेतावनी दी। चौधरी दिगम्बर सिंह ने कहा कि संभल जनपद स्थित यारा वीरा फर्टिलाइजर कंपनी, बबराला, पिछले कुछ समय से केमिकल युक्त पानी जमीन में छोड़ रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं और पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है। उन्होंने संभल जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पर्यावरणीय नियमों के पालन में संवेदनहीनता दिखाई गई, तो संगठन मुजफ्फरनगर की तर्ज पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने जोर दिया कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और क्षेत्रीय लोगों के साथ खड़ी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी का मुद्दा भी उठाया। चौधरी दिगम्बर सिंह ने विभाग को उपभोक्ताओं को परेशान करना बंद करने की चेतावनी दी, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में संभल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव, युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, नवनीत गाँधी, जिला प्रमुख महासचिव शिशुपाल सिंह, जिला महासचिव सत्यवीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष केपी राणा, तहसील अध्यक्ष भूरे सिंह और वीरपाल सिंह, नगर अध्यक्ष बहजोई अनुज वार्ष्णेय, तहसील प्रभारी चरणसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सिंह और जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल सिंह शामिल थे। संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के बाद चौधरी दिगम्बर सिंह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में इश्कबाज दरोगा लाइन हाजिर:बाराबंकी में महिला से कहा था- पति को छोड़ दो, मुझसे बात किया करो
    Next Article
    सुल्तानपुर में बाइक नाले में गिरी, युवक की मौत:आज आनी थी साली की बारात, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment