Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी-लखनऊ में बारिश, 23 जिलों में अलर्ट:झांसी में बारूद फैक्ट्री पर बिजली गिरी, जोरदार धमाका, एक की मौत

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है। लखनऊ और वाराणसी में रातभर रुक-रुककर बारिश हुई। गोरखपुर, जालौन समेत 10 शहरों में सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूदांबादी हो रही है। ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। आगरा, मथुरा, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई जिलों में कोहरा छाया है। अचानक बदले मौसम की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ज्यादातर जिले बुदेलखंड और पूर्वांचल के हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। ललितपुर में ओले सफेद चादर जैसे बिछ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। एक महिला किसान फसल देख रो पड़ी। प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। झांसी में बारुद फैक्ट्री पर आकाशीय बिजली गिरने से विस्फोट हो गया। फैक्ट्री की छत उड़ गई। आग लग गई। हादसे के एक की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। रविवार तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बिजली गिर सकती है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 23 मार्च से मौसम में सुधार आएगा। बारिश-आंधी की तस्वीरें… क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। कल तक इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को होगा नुकसान, कैसे बचाव करें? कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग का 22वां दिन, युद्ध विराम क्या ट्रंप कर रहे विचार? देखें बुलेटिन
    Next Article
    काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार:हत्यारोपी दंबग, नाम में माफिया लगाता है; कॉलेज में हत्या का VIDEO सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment