Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में बॉयज हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की लाश मिली:प्राइवेट पार्ट के कपड़े खून से भीगे थे, पिता पुलिस विभाग में तैनात

    21 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बुधवार को 19 साल की नर्सिंग छात्रा का शव बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। कपड़े खून से भीग चुके थे। पास ही बैग और कुछ दवाएं भी पड़ी थीं। हॉस्टल में काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने जैसे ही लाश देखी तो चीखने-चिल्लाने लगा। गार्ड और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लड़की की लाश देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार, लड़की JNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा सारनाथ में परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता पुलिस विभाग में हैं। उसके बैग से एप्रन और कई अन्य सामान मिले। छात्रा बॉयज हॉस्टल में क्यों और किससे मिलने आई थी? उसके साथ क्या हुआ और मौत कैसे हुई? इन सवालों के जवाब पुलिस खोज रही है। छात्रा का मोबाइल लापता है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला… JNM दूसरे साल की छात्रा थी छात्रा अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर थी। वह शिव सर्जिकल नर्सिंग होम नर्सिंग कॉलेज में JNM द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को मां से दो लोगों का लंच बनवाकर कॉलेज जाने की बात कहकर सुबह 9 बजे घर से निकली थी। वह टिफिन लेकर सारनाथ स्थित एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में पहुंची, अपार्टमेंट में बॉयज हॉस्टल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 11.30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से पावर कट हुआ और लाइट चली गई। इसके बाद इलेक्ट्रीशियन सुधारने गया। जब वह वापस जा रहा था तो छात्रा उसे सीढ़ी पर मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। लहूलुहान हालत में उसे पास के शिव सर्जिकल नर्सिंग होम में ले जाया गया। दो घंटे हॉस्टल में रही छात्रा डॉक्टरों ने छात्रा को सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस बुलाकर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। छात्रा की मां रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचीं और शव से लिपटकर बिलखने लगीं। गार्ड के अनुसार, छात्रा ब्वॉयज हॉस्टल में दो घंटे तक एक कमरे में अंदर रही। अपने साथ दो लोगों का खाना लेकर गई थी, लेकिन वापसी में टिफिन पूरी तरह से भरा था, खाना नहीं खाया गया था। गार्ड ने बताया- दो दिनों से हॉस्टल के आसपास देखी जा रही थी ये लड़की बॉयज हॉस्टल के गार्ड ने बताया- लड़की पिछले दो दिनों से लगातार यहां देखी जा रही थी। मंगलवार को भी वह लड़की यहां आई थी। सामने रोड पर स्थित किराना दुकान से लेकर कैंपस के भीतर लगे पेड़ तक उसने तीन से चार चक्कर (राउंड) लगाए और काफी देर तक अकेले घूमती रही। गार्ड के मुताबिक, बुधवार सुबह 9:20 बजे वह लड़की सीढ़ियों से अकेले ऊपर चढ़ते हुए सीधे एक कमरे के अंदर दाखिल हुई है। जब कॉलेज पूरी तरह से बंद है और पढ़ाई नहीं चल रही है, तो किसी भी छात्र या लड़की के यहां आने का कोई औचित्य नहीं बनता। दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस छात्रा के मोबाइल की तलाश के साथ उसकी कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल छात्रा की मौत को लेकर कई सवाल हैं, जिनके जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- राम मंदिर में शुरू से चोरी हो रही:जिस ट्रस्ट में चंपत राय हों, वहां लेकर भागने का काम ही होगा
    Next Article
    ट्रक और बस की टक्कर में रोडवेज ड्राइवर की मौत:एक हजार कर्मचारी हड़ताल पर, बरेली और रुहेलखंड डिपो की 500 बसों के पहिए थमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment