Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में मोदी का रोड शो, विश्वनाथ मंदिर तक जाएंगे:हाथ हिलाकर अभिवादन किया, सड़कों पर हजारों समर्थक, फूल बरसाए गए

    3 hours ago

    2

    0

    काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे हैं। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री का भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। ढोल-नगाड़ों पर डांस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पीएम के काफिले पर फूल बरसाए। पीएम हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो के दौरान मोदी बंगाली समुदाय के लोगों से भी मिल सकते हैं। बता दें कि बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। रोड शो के बाद पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले, पीएम नवंबर 2025 में काशी आए थे। 2 तस्वीरें देखिए- मोदी ने कल 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET परीक्षा में हिजाब-कड़ा पहन सकते हैं या नहीं? जानें गेट पर क्या-क्या चेक होगा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:किन्नरों का नेग वसूलना अवैध, कानूनी मान्यता नहीं दे सकते; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment