Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में मोदी पिचकारी का क्रेज:दुकानदार बोले- हर्बल कलर की बढ़ी डिमांड, कल खेली जाएगी रंगों की होली

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में रंगभरी एकादशी के साथ ही होली का आगाज़ हो जाता है। काशी में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि परंपरा, आस्था और उल्लास का संगम है। ऐसे में होली से पहले ही शहर के बाजार रंगों से सज गए हैं। इस बार बाजार में रंगों के साथ-साथ राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है। पिचकारियों, अबीर-गुलाल और हर्बल कलर्स की जबरदस्त मांग है। खास बात यह है कि इस बार हर्बल रंगों की धूम मची हुई है। लोग चेहरे और त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। देखें तस्वीर… मोदी पिचकारी का क्रेज बाजारों में बच्चों के लिए कार्टून वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे वाले मास्क और ‘मोदी पिचकारी’ भी ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली का बाजार पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा उत्साहपूर्ण नजर आ रहा है। होली को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पैकेजिंग और ऑफर्स के चलते खरीदारी में तेजी आई है। खासकर युवा और महिलाएं हर्बल अबीर-गुलाल को ज्यादा पसंद कर रही हैं ताकि किसी प्रकार का साइड इफेक्ट न हो। अब जानिए दुकानदारों ने क्या कहा मोहित ने कहा - कसइस बार बाजार में हर्बल कलर की काफी डिमांड है। लोग केमिकल वाले रंगों से बचना चाहते हैं। बच्चों के लिए कार्टून पिचकारी और मोदी मास्क भी खूब बिक रहे हैं। पिछले साल से इस बार बिक्री बेहतर है। राकेश ने कहा - हम लोग हर्बल गुलाल ही खरीद रहे हैं ताकि स्किन को कोई नुकसान न हो। बच्चों के लिए पिचकारी और मास्क भी लिया है। होली का त्योहार खुशी का है, इसलिए सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने बिकाऊ के पोस्टर लगाए:मेरठ में दुकानों के शटर, शेड आदि बेचने लगे व्यापारी, RTI कार्यकर्ता के खिलाफ भी तहरीर
    Next Article
    शादी से 11 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या:रसोईघर की चौखट पर फंदे से लटका मिला शव, 25 फरवरी को पिता का निधन हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment