Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी-मथुरा समेत 10 जिलों में बारिश, 33 में बादल छाए:40 की रफ्तार से हवा चल रही; 2 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में बारिश का दौर जारी है। नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ समेत पश्चिम यूपी के 10 शहरों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी में काशी, प्रयागराज समेत आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत 33 शहरों में काले बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन पूरे प्रदेश में मौसत बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। इससे पहले, गुरुवार को गाजियाबाद, हाथरस, संभल समेत कई जिलों में देर रात आंधी के साथ बारिश हुई थी। सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए थे। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए थे। तेज हवा से खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटे तक पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद इसका असर कम हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी रिकॉर्ड हुई। क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या इजरायल के इशारों पर नाच रहा अमेरिका? देखें 'कूटनीति'
    Next Article
    15 दिन में घर पहुंचेगा EPIC कार्ड:मुख्य निर्वाचन नवदीप रिणवा पहुंचे अयोध्या, बोले– 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे एक बूथ पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment