Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में अचानक मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश:किसानों को खड़ी फसल भीगने की चिंता, अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में लगातार 15 दिनों तक तेज धूप रहने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत और ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, कौशांबी में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाओं की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम में यह बदलाव आया है। विभाग ने अगले 24 घंटों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। अचानक मौसम बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और आलू जैसी फसलें भीगने का डर है। किसानों का कहना है कि इससे कटाई और खुदाई के काम में 10 से 15 दिनों की देरी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में तीसरे दिन भी हल्की बारिश:तापमान में गिरावट, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    रायबरेली में युवक का शव नाले में बरामद:मछली पकड़ने गए युवक का शव कीचड़ से सना नाले में मिला, परिजनों में रोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment