Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य बोले- सेवा, समर्पण पहचान, उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार शाम अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और नामित सभासदों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' का भाव, सेवा, सुशासन और जन कल्याण ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। उन्होंने पार्टी ध्वज को अपना गौरव और प्रेरणा बताया। मौर्य ने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। यह सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ भारतवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है। उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा को सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार की और विस्तार की नहीं, बल्कि विचार की यात्रा बताया। सुशासन व गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए। मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के मूल संकल्पों की सिद्धि और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आधारित सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इस क्रम में संस्थापक जिलाध्यक्ष उदयन सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस से लेकर अब तक भाजपा ने राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन और सेवा के आधार पर निरंतर विस्तार किया है। सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा के सिद्धांतों से प्रेरित होकर करोड़ों लोग भाजपा से जुड़े हैं। यही कारण है कि एक छोटे संगठन के रूप में शुरू हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित होकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, भोले शंकर कुशवाहा, वीरेंद्र फौजी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में वेंडिंग जोन की जगह अर्बन बाजार का विरोध:नगर निगम के फैसले के खिलाफ फुटपाथ विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
    Next Article
    11 व 12 अप्रैल को लाजपत भवन में होगा बंगला-मेला:सिंगर अनिर्बान भट्टाचार्य बजाएंगे बैंड, भास्कर चटर्जी करेंगे उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment