Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में बक्से में मिली थी महिला की लाश:5 टीमें गठित, हाथ में बने टैटू से शिनाख्त की कोशिश; 50KM की CCTV खंगाल रही पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चकिया हाईवे किनारे बक्से में मिली अज्ञात महिला की लाश ने सनसनी फैला दी है। घटना के 24 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं और 50 किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चकिया हाईवे के पास बुधवार शाम एक अज्ञात कार से फेंके गए लोहे के बक्से में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोलकर देखा तो अंदर महिला का शव मिला। घटना के बाद सत्यनारायण प्रजापत (पुलिस अधीक्षक) ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें खागा टोल प्लाजा से लेकर कोखराज टोल प्लाजा तक करीब 50 किलोमीटर के दायरे में 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्ध कार की पहचान की जा सके। फोरेंसिक जांच में सामने आया कि महिला का शव करीब ढाई बाई चार फीट के लोहे के बक्से में रखा गया था। शव को पहले चादर और फिर काली तिरपाल में लपेटकर बक्से में डाला गया था। बदबू को रोकने के लिए उसमें करीब दो दर्जन फिनायल की गोलियां भी डाली गई थीं। पुलिस के अनुसार, महिला की लंबाई लगभग पांच फीट थी और वह विवाहित प्रतीत होती है। शव नाइट ड्रेस में मिला, चेहरे पर मेकअप था और पैरों में लाल महावर लगा हुआ था। शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने टैटू अहम सुराग बनकर उभरे हैं। दाहिने हाथ पर सूरज के निशान के साथ “jeev” लिखा हुआ है, जिसे पुलिस “संजीव” नाम से जोड़कर देख रही है। वहीं दूसरे हाथ पर भगवान गणेश और बिच्छू का टैटू भी बना हुआ है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए इन टैटू और अन्य विवरणों के साथ पोस्टर जारी किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग तेज:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जवाबी पत्र ने इस मुद्दे को दी नई गति
    Next Article
    सहारनपुर में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली:नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में दिखा सशक्तिकरण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment