Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में छत तोड़ते समय मजदूर गिरा, मौत:फोरलेन चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    3 hours ago

    2

    0

    पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार में फोरलेन चौड़ीकरण कार्य के दौरान शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अधिग्रहण की जद में आए मकान की छत तोड़ते समय एक मजदूर नीचे गिर गया और उसी पर छत का बारजा भी आ गिरा। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायअकिल थाने के डहिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू (32) पुत्र जगन्नाथ के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी फूलमती ने बताया कि शुक्रवार को दुर्गा प्रसाद गांव के एक साथी के साथ पिपरी के ग्राम पंचायत पेरई स्थित तिल्हापुर मोड़ बाजार में धर्मदास केसरवानी के मकान पर काम करने गया था। यह मकान फोरलेन निर्माण के अधिग्रहण की जद में आने के कारण तोड़ा जा रहा था। दोपहर में छत तोड़ते समय अचानक दुर्गा प्रसाद का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान छत का बारजा भी उसके ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे वीरेंद्र और दिनेश तथा दो बेटियां रिया व मीना हैं। सूचना मिलने के बाद पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंछना नरसिंहजी मंदिर निर्माण में बाधा, ₹1.51 करोड़ का फंड:जिलाधिकारी से शिकायत, निर्माण के लिए नई समिति का गठन की मांग
    Next Article
    यूपी टीईटी के लिए आनलाइन आवेदन 27 से:परीक्षा 2-3-4 जुलाई को, 30 लाख अभ्यर्थियों के लिए पांच वर्ष बाद यूपी में टेट एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment