Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में घरेलू विवाद में युवक का सिर फटा:पीड़ित महिला ने पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत

    12 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में मंगलवार को एक घरेलू विवाद में मारपीट हुई, जिसमें एक युवक का सिर फट गया। पीड़ित पति-पत्नी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। नगर पालिका भरवारी के किदवई नगर मोहल्ला निवासी मोगिश बानो पत्नी गुलाम गौस ने एसपी कौशांबी को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उनके देवर मुस्तफा (पुत्र मुस्तकीम), मिस्टर (पुत्र शमीम), नजनी, चांदनी और शाहजहां ने मिलकर उन्हें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके पति गुलाम गौस मौके पर आ गए। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने एक राय होकर मोगिश बानो और उनके पति के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके पति के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया। मोगिश बानो ने यह भी आरोप लगाया कि उनके देवर ने उनके साथ छेड़खानी की और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनके घर में घुसकर भी मारपीट की और बक्से में रखे 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। मोगिश बानो ने यह भी बताया कि आरोपी उनके निजी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। घटना के बाद मोगिश बानो ने डायल 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह उनकी जान बचाई और उन्हें व उनके पति को थाने ले गई, लेकिन आरोप है कि वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कोखराज थाना पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता के मंगेतर का VIDEO मिला:पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने, परिवार को घर में कैद करने का लगाया आरोप
    Next Article
    चंद्रकांता के क्रूरसिंह 5-दिनों से काशी का कर रहे भ्रमण:बोले-1930 में धार्मिक फिल्म में उर्दू का प्रयोग ज्यादा हुआ, तब भी समान ने विरोध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment