Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का प्रदर्शन:महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की 'महिला विरोधी' मानसिकता के खिलाफ निकाली पदयात्रा

    8 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष (कांग्रेस और समाजवादी पार्टी) की कथित 'ओछी राजनीति और मानसिकता' के खिलाफ लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में मंगलवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय के जिला पंचायत कार्यालय से तहसील परिसर तक महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सदन में गिराकर अपनी 'महिला विरोधी मानसिकता' को उजागर किया है। कल्पना सोनकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल परिवारवाद की राजनीति में विश्वास रखते हैं और उन्होंने वर्षों तक महिलाओं के अधिकारों को ठगने का काम किया है। सोनकर ने यह भी कहा कि अब गांव से लेकर शहर तक की महिलाएं जागरूक हैं और अपने हक के लिए संगठित हैं। जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे भाजपा की जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को नीति-निर्धारण में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रही है। वहीं, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दल इस महत्वपूर्ण विधेयक को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू कनौजिया ने जोर देकर कहा कि नारी सशक्तिकरण देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कनौजिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं की भावनाओं और उनकी आकांक्षाओं को आहत करने जैसा है। जन आक्रोश पदयात्रा का समापन तहसील परिसर होते हुए जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक सभा के बाद हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवाबगंज सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. एमपी. आर्य:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रमेश गंगवार, बसपा से शहला ताहिर
    Next Article
    आजमगढ़ में तेज धूप ने किया लोगों को परेशान:गमछे और दुपट्टे से मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment