Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, युवक की मौत:जीजीआईसी स्कूल जा रहे कर्मचारी ने मौके पर दम तोड़ा

    22 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में जीजीआईसी कॉलेज के चपरासी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कखराली पर धुमाई निवासी हीरा लाल (35) पुत्र छोटे पाल के रूप में हुई है। वह जीजीआईसी कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे और अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। यह घटना सोमवार सुबह लगभग 10 बजे श्री का पुरवा गांव के पास हुई। हीरा लाल अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दुर्घटना में हीरा लाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हीरा लाल के परिवार में उनकी पत्नी प्रीति और तीन बच्चे आदित्य, आर्यन व मधु हैं। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती और उसके पति से मारपीट, 5 आरोपियों पर केस:घर में घुसकर पीटने का आरोप, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    कानपुर की 35 ट्रेनों के रूट बदले:मुंबई- हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले, 9 का टाइम बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment