Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दीवार गिरने से मजदूर की मौत:तिल्हापुर मोड़ पर हादसा, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में दीवार तोड़ने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पर शुक्रवार को यह हादसा हुआ, जब अचानक दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दब गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में शाम को इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सराय अकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू (40) पुत्र जगन्नाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रसाद तिल्हापुर निवासी धर्मदास केसरवानी के घर पर दीवार तोड़ने का काम कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित:आईपीएसओ ने 1-0 से जीतकर खिताब किया अपने नाम, रोमांचक मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दम
    Next Article
    टांडा में बाढ़-बिजली की समस्या दूर कराई:सपा विधायक राममूर्ति वर्मा बोले- नई लाइन और कृषि ट्रांसफार्मर के लिए 9 करोड़ खर्च किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment