Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दीवार गिरने से युवक की मौत:लकड़ी तोड़ते समय हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवक की पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय दीवार गिरने से मौत हो गई। यह घटना नगर पालिका परिषद भरवारी के केशव नगर वार्ड में हुई। मृतक की पहचान नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20, केशव नगर निवासी रवि सोनकर उर्फ बंटा (40) पुत्र शिव प्रसाद सोनकर के रूप में हुई है। वह सब्जी और फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर को रवि सोनकर गैस की समस्या के कारण खाना बनाने के लिए लकड़ी तोड़ने गया था। वह मोहल्ले में स्थित एक बंद पड़ी पुरानी एलआईसी बिल्डिंग में लगे पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था। रवि जिस कच्ची दीवार पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था, वह अचानक ढह गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही लकड़ी तोड़ते समय वह पेड़ से नीचे गिरा और तुरंत ही दीवार का मलबा भी उस पर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:खरगूपुर थाना अध्यक्ष निलंबित; इटियाथोक, तरबगंज, धानेपुर को नए प्रमुख मिले
    Next Article
    बिजनौर में दूसरी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का प्रस्ताव भेजा:पिछली सफलता के बाद खेल निदेशालय को प्रेषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment