Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के 4 युवाओं का UPSC में जलवा:पवन 138वीं, इंदु बारी 230वीं, आकाश 438वीं और विनय ने 712वीं रैंक हासिल की

    6 hours ago

    1

    0

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में कुशीनगर के चार होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इन युवाओं की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवार, शिक्षक और स्थानीय लोग मिठाई बांटकर उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। विनय वर्मा को मिली 712वीं रैंक रामकोला नगर निवासी विनय वर्मा ने UPSC परीक्षा में 712वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता छोटेलाल वर्मा व्यवसाय से जुड़े हैं। विनय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया। आकाश कुमार को मिली 438वीं रैंक आकाश कुमार ने UPSC परीक्षा में 438वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता अरविंद रावत पडरौना तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता से तहसील परिसर और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पवन कुमार पांडेय को मिली 138वीं रैंक पडरौना तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकटा निवासी पवन कुमार पांडेय ने UPSC परीक्षा में 138वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 की परीक्षा में 334वीं रैंक प्राप्त की थी और वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके पिता रघुवीर पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन हैं, जबकि माता किरण देवी गृहिणी हैं। इंदु बारी ने हासिल की 230वीं रैंक दुदही नगर पंचायत निवासी इंदु बारी ने UPSC में 230वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वह शिक्षक राम इकबाल बारी की पुत्री हैं। इंदु ने गोरखपुर से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद रोहतक से बीटेक किया और सिविल सेवा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की। चार युवाओं की इस सफलता से पूरे कुशीनगर जिले में जश्न का माहौल है। लोगों का कहना है कि इनकी उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान संकट के बीच लखनऊ से फ्लाइट शुरू:1303 लोगों ने की यात्रा; 838 आए, 465 ने खाड़ी देशों के लिए भरी उड़ान
    Next Article
    शाहजहांपुर में खड़ी कार में लगी आग:मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment