Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के 6 युवाओं का PCS परीक्षा में चयन हुआ:एआरटीओ, असिस्टेंट कमिश्नर और नायब तहसीलदार जैसे पद मिले

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर जनपद के कई युवाओं ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर चयनित किया गया है। पडरौना विकास खंड के बड़गांव, टोला धर्मागर छपरा निवासी किसान मुखलाल यादव के पुत्र सुधीर कुमार यादव ने UPPCS परीक्षा में 12वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें एआरटीओ (ARTO) का पद मिला है। यह उनकी पांचवीं कोशिश में सफलता मिली है। सुधीर चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, भाइयों और गुरुजनों को दिया। सुधीर ने कहा कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पहले सभी चयनित अभ्यर्थियों की फोटो देखिए… पडरौना निवासी वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र तिवारी के पुत्र विनय तिवारी ने UPPCS 2024 में 121वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त (Assistant Commissioner) के पद पर हुआ है। विनय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पडरौना से पूरी की और आगे की पढ़ाई गोरखपुर तथा इग्नू, नई दिल्ली से की। दुदही विकास खंड के बांसगांव (बैरिया टोला) निवासी पूर्व प्रधान स्वर्गीय नथुनी प्रसाद यादव के पुत्र प्रमोद कुमार यादव ने भी PCS परीक्षा उत्तीर्ण की है। ग्राम बेलही शुक्ल निवासी अशोक कुमार शुक्ल के पुत्र आयुष कुमार शुक्ल का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। वे वर्तमान में पडरौना में रहते हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी दया शंकर सिंह की पुत्री गरिमा सिंह का चयन भी नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। वह इससे पहले EPFO में इंफोर्समेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं। कप्तानगंज क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी शिक्षक मदन सिंह के पुत्र विद्याभूषण सिंह का भी PCS में चयन हुआ है। कप्तानगंज क्षेत्र के भलूही गांव की बेटी प्रीति सिंह ने PCS परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। 8 वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। शादी के बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को परिजनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। गांव-गांव में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और इनकी सफलता को गर्व के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन की चपेट में आने से युवक की मौत:संभल में पेड़ से बेल तोड़ने चढ़ा था, 30 मिनट लटका रहा
    Next Article
    BHU-ABVP की नई कार्यकारिणी गठन में हुई बहस:नए अध्यक्ष बने पल्लव, बोले- स्टूडेंट्स के परेशानियों का समाधान करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment