Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के कप्तानगंज में 10 मिनट में दो जगह फायरिंग:सभासद और समाजसेवी के घरों पर फायरिंग, हमलावर फरार, सीसीटीवी आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कप्तानगंज नगर में सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। कस्बा चौकी से महज एक किलोमीटर के दायरे में 10 मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पहली घटना वार्ड नंबर-3 स्थित संत जेवियर्स स्कूल के पास निर्दल सभासद मोहम्मद आरिफ के घर पर रात 11 बजकर 10 मिनट पर हुई। तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनके घर पर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली मुख्य गेट पर लगी और मौके से तीन खोखा कारतूस बरामद हुए। घटना के समय आरिफ घर पर मौजूद नहीं थे। आरिफ ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी कि हमलावर पहले घर के पास रुके और रेकी करने के बाद फायरिंग की। उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई विवाद या आपराधिक इतिहास नहीं है और वे अक्सर जनहित के मुद्दे उठाते हैं। पड़ोसी जाकिर हुसैन ने बताया कि रात करीब 11 बजे तीन युवक एक पल्सर बाइक पर आए थे। वे आपस में बातचीत कर रहे थे और एक युवक ने अंगोछा बांध रखा था। कुछ देर बाद फायरिंग की आवाज आई और तीनों मौके से फरार हो गए। किसान चौक पर समाजसेवी विक्की मद्देशिया के कमरे पर फायरिंग पहली घटना के लगभग 10 मिनट बाद, किसान चौक के पास समाजसेवी विक्की मद्देशिया के कमरे पर भी फायरिंग हुई। यहां दो राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली दीवार पर लगी। मौके से दो कारतूस बरामद किए गए। विक्की मद्देशिया ने बताया कि घटना के समय वे घर पर नहीं थे। उनकी मां और बहन ने उन्हें फोन पर फायरिंग की सूचना दी। उनके पहुंचने तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर सुराग जुटा रहे हैं और फरार हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में टीबी रोगी ने नदी में कूदकर की आत्महत्या:भूरागढ़ पुल पर किया छलांग, पुलिस ने शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    प्रयागराज में दिन में कड़क धूप, रात में ठंडी हवाएं:दिन में तेज धूप निकलने से छूट रहे पसीने, फिर बदल सकता है मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment