Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के कसया से छह लड़कियां लापता:एक साथ घर से निकली थी, पुलिस प्रशासन अलर्ट; सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीम

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कसया क्षेत्र से छह लड़कियां बुधवार को अचानक लापता हो गईं। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) से इन लड़कियों के एक साथ गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार, सभी लड़कियां बुधवार को घर से एक साथ निकली थीं। देर शाम तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने बताया कि उसने सभी लड़कियों को हाईवे पर एक बस में चढ़ते हुए देखा था। सूचना मिलते ही कसया पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने गांव से बाहर जाने वाले मार्गों, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से भी लड़कियों के संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई और जल्द से जल्द लड़कियों को बरामद करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने साथ गई एक लड़की पर संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्तों की पहचान के लिए नगर निगम माइक्रो चिप लगाएगा:नगर आयुक्त बोले- 3 दिन में रिपोर्ट पेश करें, एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया
    Next Article
    चोर HP कर्मचारी बनकर सिलेंडर ले गए:कानपुर में टाइल्स कारीगर के घर से चोरी, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment