Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में गोकशी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:3 बछड़े और पिकअप बरामद, ड्राइवर से पूछताछ

    4 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन गोवंशीय बछड़े समेत अन्य उपकरण और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। मंगलवार को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान वहीद पुत्र सद्दीक और इकबाल उर्फ पप्पू पुत्र वहीद, निवासी ग्राम जम्मुनबरवा थाना रामकोला को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन गोवंशीय बछड़े, एक लोहे का धारदार बांका, लकड़ी का ठीहा, स्टील की बाल्टी, जूट की बोरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा गोकशी के लिए मवेशियों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। बरामद बछड़ों का पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी बछड़े स्वस्थ पाए गए। पुलिस अब पिकअप चालक से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में रविन्द्रनगर धूस थाने में गोवध निवारण अधिनियम और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा से लव मैरिज शादी के बाद मारपीट:पति समेत 11 पर मुकदमा, 2 साल पहले की थी शादी
    Next Article
    ढाई घंटे ऑपरेशन के बाद सीने से निकली सरिया:अलीगढ़ में नीचे खड़े किशोर के सीने में घुसी थी 10 फीट लंबी रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment