Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में जिला प्रशासन का अलर्ट:ईरान-इराक समेत खाड़ी देशों में तनाव के बीच नागरिकों का डेटा जुटाने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    ईरान-इराक सहित खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कुशीनगर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने इन देशों में रह रहे या संभावित रूप से प्रभावित भारतीय नागरिकों का विवरण तत्काल एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे नागरिकों की जानकारी जुटाकर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह प्रक्रिया शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर समुचित कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन परिवारों का कोई सदस्य ईरान, इराक या अन्य खाड़ी देशों में निवास या कार्य कर रहा है और वर्तमान परिस्थितियों से प्रभावित हो सकता है, वे तुरंत अपने क्षेत्र के हल्का लेखपाल से संपर्क करें। मांगी गई जानकारी प्रशासन ने निम्नलिखित विवरण उपलब्ध कराने को कहा है- व्यक्ति का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, पूरा पता, संपर्क नंबर, वर्तमान में किस देश में रह रहे हैं। वहां जाने का उद्देश्य (नौकरी, पढ़ाई, व्यापार आदि) दे। प्रशासन का कहना है कि समय रहते सटीक जानकारी मिलने पर जरूरत पड़ने पर राहत और सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाला छूटा:ABVP बोली- बिना रजिस्ट्रेशन के एसोसिएशन के नाम पर हो रही वसूली
    Next Article
    सीतापुर में 4863 स्थलों पर होलिका दहन आज:शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि 11:53 से 12:50, होलिका दहन स्थल पर पुलिस की तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment