Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में मां-बेटी पर एसिड अटैक करने वाले दो अरेस्ट:प्रेम-प्रसंग में किया था हमला, बिहार से लाए थे तेजाब, युवती की मौत

    2 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में मां-बेटी पर हुए तेजाब हमले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में गंभीर रूप से झुलसी 25 वर्षीय काजल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी मां लीलावती का इलाज जारी है। यह घटना 10 अप्रैल की तड़के लगभग 2:30 बजे हुई। आरोपी छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही काजल तथा उनकी मां पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इसके बाद वे बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। बरामदे में सो रहे पिता प्रभुनाथ यादव ने चीख-पुकार सुनकर किसी तरह दरवाजा खोला और दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां काजल ने दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गईं। मृतका के भाई अभिषेक यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी छोटेलाल खरवार और अनुज कुशवाहा ने पूछताछ में बताया कि छोटेलाल का काजल से प्रेम-प्रसंग था। काजल की शादी तय होने के बाद उसने छोटेलाल से बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर छोटेलाल ने अपने साथी अनुज कुशवाहा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर सोते समय मां-बेटी पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने यह भी बताया कि तेजाब बिहार के गोपालगंज क्षेत्र से लाया गया था, जिसकी आगे जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों से काम कराने वाला शिक्षक निलंबित, VIDEO:परिसर में छाड़ू लगाते और साफ-सफाई करते नजर आए थे बच्चे, BSA ने की कार्रवाई
    Next Article
    मैनपुरी के सिपाही का बार डांसर पर नोट उड़ाते VIDEO:अश्लील इशारे करते दिखा कांस्टेबल, पुलिस की छवि पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment