Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में मौसम का अलर्ट जारी:3 से 5 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 से 5 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, जिसमें कुशीनगर भी शामिल है, वहां गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 3 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। 4 अप्रैल को मौसम अधिक सक्रिय रहेगा, इस दौरान तेज आंधी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 5 अप्रैल को भी गरज-चमक और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। इस खराब मौसम के कारण बिजली गिरने, तेज हवाओं से नुकसान और फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में खुले में न रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। किसानों से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया गया है। यह मौसमी बदलाव 3 अप्रैल से प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। दीर्घावधि संकेतों के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इस अवधि के दौरान बीच-बीच में ऐसे मौसमी परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा नगर सीट पर विधायक श्रीकांत या कोई और:सपा से अनिल या रितु पहली पसंद; कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा पर दूध चढ़ाया, एक घंटे का मौन रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment