Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी:20 लोग घायल, 2 हालत गंभीर; ट्राली का हुक टूटने से हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जो महाराजगंज जिले के माहनखोर उर्फ बड़हरा, थाना घुघली से नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर चैत्र रामनवमी के नहान मेले में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सिसवा गोपाल रेगुलेटर के पास हुआ, जहां अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गई। मामला खड्डा थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली में 25 से 30 महिलाएं, करीब 10 बच्चे और 10 पुरुष सवार थे। हादसे के दौरान पीछे बैठे कुछ पुरुष कूदकर बच गए, लेकिन अधिकांश लोग ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर की मदद से ट्रॉली को नहर से बाहर निकाला गया और उसके नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही डायल 108 एम्बुलेंस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को खड्डा (तुर्कहा) सीएचसी भेजा गया। घटना की सूचना पर खड्डा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले-अधिकारी पैसे खा गए, सस्पेंड करिए:गाजीपुर में लटके तार देख गुस्सा हुए, बिजली विभाग के MD को किया फोन
    Next Article
    नई शिक्षा नीति को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन:शिक्षक बोले- NPS में भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment