Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण:हाईस्कूल में 3 हजार 310, इंटरमीडिएट में 4 हजार 414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा नकल-विहीन रही। पहले दिन हाईस्कूल में 3,310 और इंटरमीडिएट में 4,414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे जनपद को 22 सेक्टर और 6 जोनल क्षेत्रों में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल के साथ उड़नदस्ते लगातार निरीक्षण करते रहे। परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 1 लाख 9 हजार 699 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 58 हजार 338 और इंटरमीडिएट के 51 हजार 361 विद्यार्थी शामिल हैं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल की परीक्षा में 58 हजार 282 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 54 हजार 972 उपस्थित रहे, जबकि 3 हजार 310 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट में 49 हजार 877 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 45 हजार 463 ने परीक्षा दी और 4 हजार 414 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। कई केंद्रों पर कतारें लगीं, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखी। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था और निर्धारित समय में पूरा हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने आगामी दिनों में भी इसी सख्ती के साथ परीक्षाएं कराने की बात कही है। नकल करने या कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी संयुक्त रूप से कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 10वीं की छात्रा का बाग में मिला शव:गले में दुपट्टे का फंदा, एक दिन पहले घर से हुई थी लापता
    Next Article
    LT ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी:विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और गृह विज्ञान विषयों के लिए पास अभ्यर्थियों की सूची जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment