Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर मेले में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा:30 लोग गंभीर घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर; मेले में नेपाल और बिहार से आते हैं श्रद्धालु

    9 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के भैसहा मेले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे झूले में अचानक टूटने के कारण अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 20 से 30 लोग घायल हुए हैं। इसमें 2 बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झूला 3-4 बार घूमने के बाद चरमराने लगा, लेकिन ऑपरेटर ने इसे नजरअंदाज किया। कुछ ही देर बाद झूला तेज आवाज के साथ टूट गया और उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए। घायल लालू गुप्ता ने बताया, “जब हम झूले पर चढ़े तभी खट की आवाज आई थी, लेकिन चलाने वाले ने ध्यान नहीं दिया। दो बार झूला घूमा और फिर अचानक टूट गया।” तस्वीरों में देखिए हादसा… विस्तार से जानिए पूरा मामला खड्डा थाना क्षेत्र में चार दिवसीय भैसहा मेला चल रहा है। मेले में बुधवार शाम से ही काफी भीड़ थी। नेपाल और बिहार से भी बहुत से लोग मेला देखने आए थे। लोग यहां लगी दुकानों से खरीदारी कर रहे थे। साथ ही मेले में लगे झूले पर झूले। मेले में लगे सबसे बड़ा झूले पर करीब 80 लोग बैठे थे। झूला करीब 60 फीट ऊंचा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, झूला 3-4 बार घूमने के बाद चरमराने लगा। लोगों ने झूला रोकने के लिए भी कहा। लेकिन ऑपरेटर ने इसे नजरअंदाज किया। कुछ ही देर बाद झूला तेज आवाज के साथ नीचे से ही उखड़ गया। फिर घूमते हुए गिर गया। उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए। झूले के आसपास खड़े लोग भी इसके चपेट में आ गए। झूला गिरते ही मेले में भगदड़ मच गई। कई लोग झूले के नीचे दब गए। कई लोग दूर जाकर गिरे। हादसा होते ही आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। मेले में लगी पुलिस लोगों को बचाने में जुट गई। झूले के नीचे दबे लोगों को किसी तरह से निकाला गया। इस हादसे में करीब 20-30 लोग घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रात एक बजे 6 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। इन घायलों में दो मासूम बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जबकी 10 से ज्यादा लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “मेले में एक दुर्घटना की सूचना मिली है, जिसमें एक झूला गिर गया है। सभी प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। जिन लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें यहीं इलाज दिया जा रहा है, जबकि कुछ को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सभी को उचित चिकित्सा उपचार मिले। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।” मेला स्थल और प्रशासन की जांच भैसहा मेला नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास हर साल चैत्र पूर्णिमा पर लगता है। यहां पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। प्रशासन ने झूला संचालन में लापरवाही की आशंका जताते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन और पुलिस ने संभाला हालात मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जिले में एक और बड़ा हादास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। दो महिला की मौत हो गई। 19 लोग घायल है। जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 12 लोगों का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं 5 लोगों को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी। पढ़ें पूरी खबर… -------------------------------------- पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेटा व्यापारी:बिजनौर में सिर बंपर में फंसा, बैक करने में घिसटता चला गया बिजनौर में भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह की गाड़ी के आगे एक व्यापारी लेट गया। पुलिस ने हटाने की कोशिश की, तो वह बंपर में घुस गया और उसका सिर गाड़ी में फंस गया। ड्राइवर ने गाड़ी पीछे की, तो उसका शरीर कुछ मीटर तक घिसटता चला गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:मंडावर रोड पर बेल्ट चली, राहगीरों में मची अफरा-तफरी; पुलिस कर रही पहचान
    Next Article
    जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो लोगों की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राजमिस्त्री व साथी को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment