Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी फिर मोबाइल टावर पर चढ़ी:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने उतारा; परिवार ने मानसिक बीमार बताया, दो दिन पहले भी चढ़ी थी

    9 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले में सोमवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया। यह घटना रामगांव थाना क्षेत्र के तमाचपुर गांव की है, जहां परिवहन कार्यालय के पास लगे मोबाइल टावर पर रूमाना (17) चढ़ गई थी। परिवार के सदस्यों और पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। अग्निशमन अधिकारी पुलकित चौधरी भी अपनी टीम के साथ बचाव अभियान में शामिल हुए। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी यही किशोरी देर रात इसी टावर पर चढ़ गई थी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। पुलिस व परिजनों के काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे नीचे उतारा गया था। परिवार के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से बीमार है। वही किशोरी के बार बार टावर पर चढ़ने के पीछे उसकी कोई और मंशा तो नहीं है इसका पुलिस पता लगा रही है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनरी फंसने से बाइक से गिरी छात्रा की मौत:हाथरस में स्कूल से घर लौटते समय पिछले पहिए में फंसने से संतुलन बिगड़ने से गिरी
    Next Article
    TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:उन्नाव में मशाल जुलूस निकालकर कानून वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment