Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर ने चाकू मारकर दोस्त की हत्या की:कानपुर देहात में उधार के 500 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ, न देने पर मारा पेट में घोंपा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में किशोर ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच उधारी के 500 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच एक ने दूसरे दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। ये पूरी घटना 150-200 लोगों के बीच शादी समारोह के दौरान हुई। कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में किशोर की हत्या के बाद उसके परिजन बदहवास हैं। पिता बोले कि वह अपने बेटे की तरह ही मानते था। झगड़ा हुआ था, तो हमसे बताते वह डांटते लेकिन छोटी सी बात पर जिगर के टुकड़े की हत्या कर दी। अब वह जीकर क्या करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद मातम के माहौल में ही शादी की रस्में पूरी की गई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी है। मामला अमरहाट थाना क्षेत्र के महेशगंज गांव का है। जानिए पूरा मामला… महेशगंज गांव के रहने वाले छविराम निषाद किसान हैं। उनका एक बेटा सत्यम (15) और दो बेटियां संगीता (24) और निशा (20) हैं। सत्यम कक्षा 10वीं का छात्र था। सोमवार रात को सत्यम अपने परिवार के साथ गांव के ही रहने वाले अशोक की भतीजी खुशबू की शादी में गया था। शादी में ही सत्यम का दोस्त गौरव शंखवार (16) भी आया था। दोनों एक साथ पढ़ते थे। दोनों ने साथ ही में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा भी दी थी। कई सालों से दोनों दोस्त हैं। सत्यम के दूसरे दोस्त दीपांशु ने बताया कि चार महीने पहले सत्यम ने अपने बर्थडे पर गौरव से 500 रुपए उधार लिए थे। सत्यम ने कहा था कि वह जल्दी लौटा देगा। लेकिन एक महीने तक नहीं लौटाया। दीपांशु ने बताया कि करीब तीन महीने पहले गौरव ने जब पैसे वापस मांगे तो सत्यम ने कहा- "अभी नहीं, जल्दी लौटा देंगे।" फिर ऐसे ही कई बार मांगने पर सत्यम ने टाल-मटोल किया। सोमवार को विमला गार्डन में हमारे दोस्त विनय की बहन की शादी थी। उस कार्यक्रम में सभी मौजूद थे, जिसमें गौरव और सत्यम भी शामिल थे। दीपांशु ने बताया कि रात करीब 10 बजे गौरव ने सत्यम से अपने पैसे वापस मांगे। अब पढ़िए गौरव और सत्यम के बीच हुई बातचीत गौरव- सत्यम मेरे पैसे वापस कर दो। सत्यम- 10 तारीख को दे देंगे। गौरव- नहीं यार अभी पैसे दे दो। सत्यम- अभी नहीं, 2 तारीख को पापा की सैलरी आने के बाद दे देंगे। गौरव- नहीं मुझे अभी चाहिए। सत्यम- जिसका लेते हैं, उसका देते नहीं। गौरव- जब तुमने मांगा तो हमने दे दिया, और अब तुम कह रहे हो कि नहीं दोगे। मैं घर पर बता दूंगा। सत्यम- घर पर बताओगे तो चाकू मार देंगे। गौरव- ठीक है, देखते हैं क्या कर लेते हो। सत्यम- हम बहुत कुछ कर लेंगे। इसी बातचीत के बीच गौरव ने सत्यम के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत सत्यम के पिता छविराम को घटना की सूचना दी। सभी वहां पहुंचे और सत्यम को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन रो-रोकर बेहाल सत्यम के परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इकलौते बेटे की हत्या पर मां मंजू, पिता छविराम का रो-रोकर बदहवास हैं। घटना की जानकारी पर सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शादी को रस्मों को पूरा कराया। पुलिस ने हत्या कर भाग रहे गौरव को गेस्टहाउस के पास से हिरासत में लिया। देर रात तक चलती रही छानबीन अशोक ने बताया कि भतीजी खुशबू की शादी अकबरपुर निवासी रामदास के बेटे शशांक के साथ तय की थी। सोमवार को बरात के स्वागत से कुछ देर पहले ही घटना हो गई। शांतिपूर्ण माहौल में शादी की रश्में पूरी करवाई जा गई। वहीं दूसरी ओर गेस्टहाउस में देर रात तक पुलिस की छानबीन चलती रही। आरोपी को बेटे की तरह मानते थे पिता छविराम ने बताया कि वह गौरव को अपने बेटे की तरह मानते था। अगर सत्यम से झगड़ा हुआ था तो उसे बताते वह डांटते लेकिन छोटी सी बात पर उसके जिगर के टुकड़े की हत्या कर दी। अब वह जीकर क्या करेगें। दोनों आपस में बहुत में अच्छे दोस्त थे। बेटे की हत्या कर गौरव ने उसके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। इधर घटना के बाद सत्यम की मां मंजू देवी, बहन संगीता व निशा भी रो-रोकर बेहाल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि विमला रॉयल गार्डन में एक शादी समारोह में दो किशोरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसी दौरान एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल का फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- भाई ने पुलिस के सामने बहन को गोली मारी:सहारनपुर में सिर पर तमंचा सटाकर फायर किया, 4 दिन पहले घर छोड़कर भागी थी सहारनपुर में भाई ने अपनी बहन को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। उसने बहन के सिर में तमंचा सटाकर फायर किया। गोली लगते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ी। पुलिस के मुताबिक, युवती 4 दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस:सड़क से न्यायालय तक की लड़ाई का ऐलान, बोले- शिक्षकों को न्याय दिला कर ही रहेंगे
    Next Article
    मेरठ में अगले दो दिन जारी रहेगा मौसम में बदलाव:हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता में सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment