Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कश्यप निषाद महासभा ने महर्षि कश्यप जयंती मनाई:वक्ताओं ने एकजुटता और युवाओं को शिक्षा पर जोर दिया

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया में कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा ने रविवार को महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया। सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में हवन-पूजन किया गया और वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला। जयंती कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। जिला अध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के लोगों से धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जैसे ऋषि-मुनियों ने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनाने पर भी जोर दिया। जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की आवश्यकता पर बल दिया। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रामजी कश्यप ने युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी, जबकि दिलीप कश्यप ने शिक्षा को समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य बताया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। गौतम ने कहा कि ऐसे महापुरुषों को याद रखकर हम आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे संस्कार छोड़ जाएंगे। इस अवसर पर सुरेश कश्यप, रविन्द्र बाथम, रिषी बाथम, मुन्नालाल बाथम, श्रीकृष्ण बाथम, सुधीर कश्यप, संजय कश्यप, ब्रजेश कश्यप, गोलू कश्यप, गौरव कश्यप, विक्की कश्यप, देव बाथम, परशुराम कश्यप, सुभाष कश्यप, राजेश कश्यप, अमित कश्यप, अंकित कश्यप, अरुण कश्यप, शिवम बाथम, महेंद्र बाथम, ओमजी बाथम, संगीता कश्यप, ऋषि बाथम सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन के बॉयफ्रेंड ने शराब में मिलाया था जहर:सुनार के यहां काम करने वाले ने दिया था, दौराला में हुई 3 मौतों का SSP ने खुलासा किया
    Next Article
    संस्थान के नाम को समाज का न बतांए- युद्धवीर सिंह:मेरठ में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा_ संयमित रहे जाट समाज, बहकावे में न आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment