Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैशियर से 10 लाख लूटने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, घटना के बाद खाटू श्याम दर्शन करने गए

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मदेयगंज में शराब दुकान के कैशियर से 10 लाख की लूट करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर हुआ। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई। उसके दूसरे साथी सुजीत सिंह उर्फ मगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी हरदोई जिले के रहने वाले हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खदरा इलाके में शराब व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी बाइक से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रघुवंशी ढाल के पास नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की थी। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी थी। 2 तस्वीरें देखिए… कैशियर से की थी लूट डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर सिंह ने बताया- सराय प्रेमराज काकोरी का हर्ष जायसवाल शराब दुकानों से रोजाना कलेक्शन लेकर मालिक मनीष जायसवाल के घर देने जाता था। बुधवार देर रात भी वह बाइक से कलेक्शन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तरन्नुम मार्केट गली पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने हर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कलेक्शन से भरा बैग लूटकर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए थे। डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की जांच के लिए 6 टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार की रात पुलिस बंधा रोड रघुवंशी ढाल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसल गई और दोनों भागने लगे। खुद को घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे और उसके साथी सुजीत सिंह उर्फ मगन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों निर्भय तिवारी उर्फ नितिन, भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र उर्फ राज पांडेय, मिलन द्विवेदी, कन्हैया दीक्षित उर्फ कृष्णा और आदर्श तिवारी का नाम बताया। लूट के बाद खाटू श्याम गए दर्शन करने आरोपियों ने बताया कि सभी ने मिलकर 25 मार्च की रात खदरा मड़ियांव में शराब कारोबारी से चाकू, रॉड और तमंचे के बल पर लूट की थी। वारदात के बाद काशीराम कॉलोनी में निर्भय दीक्षित के फ्लैट में इकट्ठा होकर 15-15 हजार रुपए आपस बांट लिया और बाकी पैसा फ्लैट में छिपा दिया था। लूट की रकम में से 15 हजार रुपए दान के लिए निकालकर खाटू श्याम दर्शन के लिए राजस्थान भी चले गए थे। अन्य साथी वहीं मौजूद हैं। काशीराम कॉलोनी से पकड़े अन्य आरोपी सुजीत सिंह उर्फ मगन की निशानदेही पर पुलिस काशीराम कालोनी दुबग्गा पहुंची। आरोपी आगे-आगे चलकर घर की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यही वह फ्लैट है, जहां लूट की घटना के बाद सभी साथी एकत्र हुए थे। कुछ रुपयों का आपस में बंटवारा किया गया। बाकी रूपए उसी बैग में रखकर फ्लैट के अंदर छिपा दिया गया था। उसके अन्य साथी इसी फ्लैट में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी से दरवाजा खटखटवाया। दरवाजा खुलते ही पुलिस टीम ने कमरे के अंदर से 6 आरोपियों निर्भय तिवारी उर्फ नितिन तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ राज पाण्डेय, मिलन द्विवेदी, कन्हैया दीक्षित उर्फ कृष्णा दीक्षित एवं आदर्श तिवारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। लूट की रकम बरामद की मौके पर आरोपियों के पास घटना से सम्बंधित कुल 4,80,863 रुपए, शराब ठेकों के कलेक्शन से सम्बंधित रुपयों की 14 छोटी रशीद, काली पॉलिथीन मे लिपटे हुए 2 अदद छोटे चाकू, 1 अदद खूनालूद शर्ट बैग से बरामद हुई। पकडे गए निर्भय तिवारी उर्फ नितिन तिवारी ने बताया गया कि यह उसकी शर्ट है, घटना के दौरान रुपयों से भरा बैग व्यापारी से छीनने के लिए बैग के पट्टे को इन्हीं दोनों चाकू से भूपेन्द्र सिंह के साथ काट रहे थे। उसी दौरान चाकू से मेरी और भूपेन्द्र की उंगली कट गई थी। उस समय इस शर्ट मे कटी हुई उंगली का खून लगा था। इसके बाद खून से सनी शर्ट को निकालकर बैग में छिपा दिया था। --------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में कारोबारी के एजेंट से 10 लाख की लूट:वारदात से 15 मिनट पहले पहुंचकर की थी रेकी, CCTV में कैद हुए लुटेरे लखनऊ में शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के कर्मचारी हर्ष से दस लाख की लूट करने वाले बदमाश पूरी प्लानिंग से आए थे। घटना में प्रयोग की गई बदमाशों की दोनों बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की गई छानबीन और जांच में इस बात का पता चला है कि लुटेरों को कोई हर्ष के मूवमेंट की जानकारी दे रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में चाकूबाजी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद, युवक को भेजा जेल
    Next Article
    नई शिक्षा नीति को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, शिक्षक बोले NPS में भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment