Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि मंत्री बोले- 16 लाख किसानों के बिल हुए माफ:सपाराज में 60% महंगी थी बिजली, किसान थे बदहाल

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बिजली देने के नाम पर भेदभाव होता था। केवल इटावा, कन्नौज और रामपुर जैसे वीआईपी जिलों को 24 घंटे बिजली मिलती थी, जबकि बाकी उत्तर प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। शाही ने कहा कि आज योगी सरकार में किसानों की आय 52 हजार से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जो सरकार की सही नीतियों का नतीजा है। गन्ना भुगतान पर अखिलेश सरकार को घेरा कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के समय में सरकार मिल मालिकों के साथ मिलकर काम करती थी। इसी वजह से गन्ना किसानों का पैसा सालों-साल अटका रहता था और भुगतान होने में 34 महीने तक का समय लग जाता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के पिछले 9 सालों में गन्ना किसानों को 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया जा चुका है। अब किसानों को 8 से 10 दिन के भीतर उनके पसीने की कमाई मिल रही है। किसानों को मिली मुफ्त बिजली और सिंचाई की सुविधा सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योगी सरकार ने प्रदेश के 16 लाख से ज्यादा किसानों के बिजली बिल माफ कर दिए हैं। इसके अलावा खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सोलर पैनल और नलकूपों की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने सरयू परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि दशकों से लटकी इस योजना को योगी सरकार ने पूरा किया, जिससे 14 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई आसान हो गई है। एमएसपी पर फसल खरीद होने से किसानों का खेती और सरकार पर भरोसा बढ़ा है। एथेनॉल से बदली मिलों की सूरत कृषि मंत्री ने कहा कि अब गन्ने से एथेनॉल बनाया जा रहा है, जिससे चीनी मिलें आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। इसी मजबूती के कारण किसानों का भुगतान आसान हो गया है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब वे सत्ता में थे तब सो रहे थे, और अब विपक्ष में बैठकर बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। जनता सपा सरकार की परेशानियों को भुगत चुकी है और अब उनके झांसे में नहीं आने वाली। आज यूपी गेहूं, चावल, आलू और तिलहन के उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का काम अंतिम चरण में:22 ओलंपिक खेलों की मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग, मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी यूनिवर्सिटी
    Next Article
    संभल में गैंग लीडर की अवैध संपत्ति कुर्क:पुलिस-प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों के साथ की कार्रवाई, पत्नी के नाम प्लॉट था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment