Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय अंजीर की खेती के लिए मॉडल विकसित करेगा:किसानों की आय बढ़ेगी, प्रशिक्षण के लिए अंजीर प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा

    15 hours ago

    2

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अंजीर की खेती का प्रयोग शुरू किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए एक मॉडल विकसित कर रहा है, जिसके माध्यम से किसानों को अंजीर की खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह प्रयोग उद्यान महाविद्यालय के एक बीघा क्षेत्रफल में पहली बार किया जा रहा है। अंजीर की खेती से किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं, क्योंकि इसे अनुपयोगी भूमि पर भी उगाया जा सकता है। ठंड के मौसम में अंजीर की मांग बढ़ जाती है। यह फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में इसका सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, रक्त संचार बढ़ाता है, रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है और ऊर्जा प्रदान करता है। पहले चरण में विश्वविद्यालय के आसपास के किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के कृषि विज्ञानी डॉ. कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि अंजीर की कई प्रजातियां हैं, लेकिन पूना, ब्राउन, टर्की और दिनकर जैसी अधिक लाभदायक प्रजातियां प्रमुख हैं। विश्वविद्यालय इन्हीं प्रजातियों की मॉडल खेती करेगा और किसानों को इनके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसका उद्देश्य पूर्वांचल क्षेत्र में अंजीर की खेती को बढ़ावा देना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ, सोनभद्र, हमीरपुर और प्रयागराज में इसकी खेती होती है। अंजीर की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी (पीएच 6-8) और शुष्क जलवायु उपयुक्त होती है। दिसंबर-जनवरी या मानसून का समय इसके रोपण के लिए सर्वोत्तम है। अंजीर की कलम तैयार कर उचित दूरी पर लगाई जाती है। इसके लिए समय पर गड्ढे खोदना, खाद-मिट्टी भरना और सिंचाई करना आवश्यक है। खरपतवार नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई करते रहना चाहिए। अंजीर के साथ अन्य फसलें भी ली जा सकती हैं। इसके फल लगभग 45-50 दिनों में पक जाते हैं, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। डॉ. कुलदीप पांडेय ने यह भी बताया कि आगामी किसान मेले में किसानों को अंजीर प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर एयरपोर्ट से 73 दिन बाद चारों फ्लाइटें शुरू:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए उड़ानें बहाल, मुफ्त वाईफाई भी
    Next Article
    गोरखपुर के धर्मशाला में चला नगर निगम का बुल्डोजर:वसूले गए कुल 58,400 रुपए, ETF ने जब्त किया सामान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment