Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तराखंड के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में कथित अवैध डिजिटल टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, ‘एनएस एंटरप्राइज’ के नाम से संचालित यह व्यवस्था ‘सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल’ (एसआईपी) कनेक्शन के जरिए इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (आईएलडी) गेटवे को दरकिनार करती थी।इसके माध्यम से ऑटोमेटेड कॉल की जाती थीं, जिनमें साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी कॉल भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि इस व्यवस्था के जरिए 21 दिन में कुल 45,453 कॉल की गईं। एसटीएफ और साइबर अपराध प्रकोष्ठ की कुमाऊं इकाई ने दूरसंचार विभाग की एक टीम के साथ मिलकर संदिग्ध दूरसंचार व्यवस्था के बारे में मिली सूचना के आधार पर संबंधित स्थान का तकनीकी निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कॉल सेंटर का सर्वर, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। एसटीएफ के अनुसार, मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी नईमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है और उसका एक अन्य साथी फरार है। आरोपी के खिलाफ उधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर स्थित साइबर अपराध थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि जब्त उपकरणों, डिजिटल अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि कथित अवैध गतिविधियों का पता लगाया जा सके और आरोपियों के अन्य सहयोगियों की भूमिका की पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
    Next Article
    Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment