Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोटा में सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी छिड़का:देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म, 45°C टेम्परेचर; बिहार के बक्सर में स्टूडेंट बेहोश

    15 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ में लगातार चौथे दिन लू का कहर देखने मिल रहा है। राजस्थान के कोटा में दिन का तामपान 42°C रहा। सड़कों को ठंडा करने के लिए नगर निगम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया। महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। बिहार के बक्सर में सोमवार को गर्मी के कारण 10 स्टूडेंट स्कूल में बेहोश हो गए। बक्सर में आज पार 42°C पर पहुंच गया है। इधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद हैं। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… असम-अरुणाचल में भारी बारिश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पूर्वोत्तर के 7 राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हुई। गुवाहाटी में रविवार रात हुई तेज बारिश हुई। हाथीगांव और अनिल नगर इलाकों में सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां डूब गईं। जम्मू और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 21 अप्रैल: 22 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर सहित 6 शहरों में आज लू की चेतावनी, कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंचा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है। रविवार को चूरू, चित्तौड़गढ़ और कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा। 10 से ज्यादा शहरों में पारा 40 से 41 डिग्री के बीच रहा। सोमवार को जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंचा, 10 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश के 26 जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। हवा की रफ्तार कम होने से सोमवार को उमस बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। IMD के मुताबिक, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें भी गर्म रहेंगी। वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: जबलपुर में पारा 42.5 डिग्री, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर भी तपे रविवार को जबलपुर में अप्रैल की गर्मी का 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां तापमान 42.5 डिग्री रहा, जो तीन साल में सबसे ज्यादा है। सोमवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में हीटवेव यानी लू का अलर्ट है। यहां तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 5 जिलों में लू जैसे हालात, बक्सर में गर्मी से 10 स्टूडेंट बेहोश राज्य के 5 जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। बक्सर में भीषण गर्मी के कारण 10 स्टूडेंट स्कूल में बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को बक्सर का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: बठिंडा में तापमान 41°C के पार, कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म मौसम विभाग ने राज्य में 21 से 23 अप्रैल तक हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है। रविवार को सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 42°C के साथ रोहतक सबसे गर्म, 7 दिनों में 4°Cतक बढ़ेगा तापमान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 42.3°C दर्ज किया गया। सोमवार को सभी जिलों में मौसम गर्म रहने के आसार हैं। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4°C तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। पूरी खूबर पढ़ें… ओडिशा: रात में भी लू चलेगी, 3 जिलों में अगले 4 दिन स्कूल बंद ओडिशा के बड़े हिस्से में लू का कहर जारी है। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री और उससे ज्यादा है। झारसुगुड़ा राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। खुर्दा, नयागढ़ और देवगढ़ जिलों के अधिकारियों ने गर्मी को देखते हुए 20 से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगान खिलाड़ी राशिद खान का बड़ा खुलासा; टीम इंडिया और इस देश से खेलने को मिला था ऑफर, जानें अपनी किताब में और क्या-क्या कहा?
    Next Article
    राजस्थान के बाड़मेर में बालोतरा रिफाइनरी में आग:कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे; घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment