Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते के बच्चे को काटने का वीडियो पोस्ट किया, अरेस्ट:लिखा- डॉग बिरयानी; कानपुर में युवक बोला- व्यूज बढ़ाने के लिए नाटक किया, पपी सेफ

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाले युवक ने फेसबुक पर कुत्ते के बच्चे को हंसिया से काटने का वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी संस्था ने मामले की शिकायत डीसीपी साउथ से की। इसके बाद गोविंद नगर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ बुधवार दोपहर 1:59 बजे FIR दर्ज किया। दोपहर करीब 3 बजे उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। कहा- कुत्ते का बच्चा सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसा करता था। 2 तस्वीरें देखिए 21 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया था फेसबुक पर 21 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक युवक कुत्ते के बच्चे को हंसिया की धार पर रखकर उसकी गर्दन काटते हुए नजर आ रहा है। पोस्ट में ‘डॉग बिरयानी’ का टैग लगा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद ‘उम्मीद के एक किरण’ संस्था के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने मामले की शिकायत डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से की। जांच के बाद पुलिस ने मूलरूप से बांदा के अमराहट गांव निवासी भूपेंद्र सिंह को अरेस्ट किया। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी वर्तमान में गुजैनी के आई-ब्लॉक में किराए पर रह रहा है और एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। एक बच्चे का भी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था आरोपी भूपेंद्र सिंह के फेसबुक पर करीब 4 हजार फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर ऐसी ही रील पोस्ट करता है। पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और लोकप्रियता हासिल करने के लिए उसने ये नाटक किया था। आरोपी ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक बच्चे का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उसके 18 हजार व्यूज आए थे। कुत्ते के बच्चे को काटने का नाटक करते हुए जब वीडियो पोस्ट किया तो उस पर 50 हजार व्यूज आए थे। आरोपी ने अपनी करतूत पर शर्मिंदगी जताते हुए वीडियो हटाने की बात कही। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पशु प्रेमी संस्था के संस्थापक मयंक त्रिपाठी की शिकायत पर गोविंद नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओपी राजभर जहूराबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे:यहां से दो बार विधायक रहे, अब अकबरपुर में सपा विधायक राम अचल के खिलाफ ताल ठोकेंगे
    Next Article
    प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ दी जान:लखीमपुर में गर्लफ्रेंड ने फोन करके बुलाया था, शादी के लिए राजी नहीं थे घर वाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment