Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते की मौत केवल योगी जी दे सकते हैं- लक्ष्मीनारायण:मेरठ पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अतीक अहमद पर साधा निशाना

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ की मोहिदिनपुर गन्ना समिति भवन के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन के कार्य में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी सरकार और अतीक अहमद जैसे बदमाशों पर जमकर निशाना साधा। चौधरी ने जहां एक और प्रदेश में हो रहे विकास पर चर्चा की तो पहले की सरकारों में प्रदेश में क्या स्थिति थी इसे भी अपने संबोधन में शामिल रखा उन्होंने अतीक अहमद महाकुंभ सड़क सुरक्षा रेलवे आदि विषयों पर चर्चा की। योगी ने दी कुत्ते की मौत- चौधरी अतीक अहमद की बात करते हुए लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा- ऐसा व्यक्ति जो प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अपने कुत्ते को बैठाए, ऐसे अतीक अहमद को कुत्ते की मौत देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं, जो आज के हालात है, वह इस बात का प्रमाण भी दे रहे हैं। कुंभ में पहुंचे 67 करोड़ लोग लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भारत में आयोजित हुए कुंभ में 67 करोड़ लोगों ने स्नान किया। विश्व में केवल भारत और चीन दो ही ऐसे देश हैं जिनकी आबादी इस से ज्यादा है ,वरना पूरे देश की आबादी भी इतनी नहीं है। इतने भव्य आयोजन में भी किसी बहन बेटी या बुजुर्ग से कोई बदसलुखी हो तो हमें बताइए। इस प्रकार के कानून व्यवस्था को देने वाले सिर्फ योगी जी और भारतीय जनता पार्टी ही है। उद्योगपति कहते थे फैक्ट्री बचाए या बच्चे उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले अगर हम किसी उद्योगपति से उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने की बात करते थे तो वह सीधे तौर पर एक ही बात कहता था कि उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के बाद वह अपनी फैक्ट्री संभालेगा या फिर बच्चे ।आज के कानून की व्यवस्था इस प्रकार की है कि उद्योगपति अगर भारत में आता है तो उत्तर प्रदेश में ही अपनी फैक्ट्री लगाना चाहता है। योगी जी ने बदल दिया कानून पहले की सरकार में जो कानून था कि रात में कोई महिला किसी ऑफिस में या फैक्ट्री में काम नहीं करेगी सरकार ने यह कानून बदल दिया। आज महिलाएं रात में हर जगह कम कर रही है पुलिस में स भी महिलाएं खड़ी हैं ।कोई ऐसा थाना नहीं है जिसमें हमारी बहन बेटियां ना हो, कोई कचहरी ऐसी नहीं है जिसमें हमारी बहन बेटी जज और वकील ना हो। यह सब परिवर्तन केवल भाजपा की सरकार नहीं दिखाई दिया है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान, मस्जिद-दरगाह मामले की 10 अप्रैल को सुनवाई:सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, 7 करोड़ लगा था जुर्माना, डीएम कोर्ट में अपील
    Next Article
    बलरामपुर बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर:अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों पर होगा जोरदार मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment