Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला:बरेली में पेट फाड़ा, सीने का मांस तक नहीं छोड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में कुत्तों के झुंड ने 4 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। पहले उसका पेट फाड़ा। फिर सीने से मांस तक नोच ले गए। बच्चे के हाथ-पैर पर गहरे जख्म हो गए। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने कुत्तों को भगाया। बच्चे को इलाज के लिए लेकर भागे, मगर तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। बच्चा खेलते-खेलते अकेले ही घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर चला गया था। घरवालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। घटना शाही थाना क्षेत्र की है। किसान बेटे को लेकर रोज खेत पर जाते थे सुकली गांव के रहने वाले खुर्शीद किसान हैं। वह हर रोज अपने 4 साल के बेटे अर्श को लेकर खेत पर चारा लेने जाते थे। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उनका बेटा अर्श घर से बाहर निकल गया। वह अकेले ही खेत पर पहुंच गया। यहां बच्चे को कुत्तों के एक झुंड ने घेर लिया। उस पर हमला कर दिया। अर्श कुत्तों से घबराकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कुत्तों ने उसका पेट फाड़ दिया। उसके सीने का मांस तक नोच डाला। इधर बच्चे को घर में न देखकर खुर्शीद और घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया। घर के आस पास हर जगह देखा, मगर वह कहीं नहीं दिखा। इधर, बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। रोने की आवाज सुनकर खेत पर पहुंचे लोग गांव वालों ने कुत्तों को भगाया। उनका शोर सुनकर खुर्शीद और गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटे को देखकर खुर्शीद वहीं गिर पड़े। उन्होंने लहूलुहान हालत में अर्श को गोद में उठाया। मगर अर्श की मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने बताया कि करीब 4 कुत्तों ने अर्श को घेर रखा था। वह उसे नोच रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। बच्चे के पिता खुर्शीद बोले- मैं इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता। मुर्गी फार्म की वजह से आते हैं कुत्ते पिता ने बताया कि अर्श के पेट और सीने से मांस गायब था। उसके चेहरे, हाथ-पैर पर कुत्तों के नाखूनें और दातों के गहरे जख्म थे। वहीं, गांव वालों का कहना है कि गांव के बाहर एक मुर्गी फार्म है। यहां पर मृत चूजे खुले में फेंके जाते हैं। जिन्हें खाकर कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। कुत्ते पहले भी कई बार गांव वालों पर अटैक कर चुके हैं। थानाध्यक्ष राजेश बैसला ने बताया कि परिजनों ने न तो तहरीर दी है और न ही पोस्टमॉर्टम कराया है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- देश में सबसे ज्यादा कुत्ते यूपी में:हर साल 2 लाख लोगों को काटते हैं, गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं हमले? प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में कुत्तों का आतंक है। लखनऊ समेत बाराबंकी, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, बांदा जैसे शहरों से हाल में कुत्तों के हमलों के मामले सामने आए हैं। ताजा मामला बांदा का है, जहां 11 अप्रैल को आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। आवारा कुत्तों के हमले क्यों बढ़ रहे हैं? कितने लोगों की मौत हुई है। हमले रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में निकली राम बारात, छतों से बरस रहे फूल:श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डांस कर रहे, 50 हजार लोग शामिल हुए
    Next Article
    लखनऊ में होलिका पूजन शुरू:3729 जगहों पर होगा दहन, मनकामेश्वर मंदिर महंत ने होलिका को चढ़ाए फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment