Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर में कारोबारी ने किशोरी से रेप किया:नौकरी मांगने गई थी पीड़िता, होटल में नशीली कॉफी पिलाकर दरिंदगी की

    1 hour ago

    1

    0

    किदवई नगर में नौकरी का झांसा देकर धागा कारोबारी ने किशोरी से रेप किया। आरोप है कि कारोबारी किसी और से मिलवाने के बहाने से होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। कन्नौज निवासी किशोरी के मुताबिक उसके पिता किसान हैं। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। वह नौकरी की तलाश में आई थी। इसी दौरान वाई ब्लाक किदवई नगर निवासी धागा कारोबारी गगन अग्रवाल से शुक्रवार को उसकी मुलाकात हुई। परिवार की आर्थिक स्थिति बयां करते हुए नौकरी मांगी थी। इस पर वह उसे किदवई नगर स्थित एक होटल में ले गए, जहां कमरे में ले जाने पर टोका तो बोले कि जिससे मिलाना है, वह यहीं पर मिलेंगे। कमरे में जाने के बाद कारोबारी ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी की तलाश में लगी पुलिस आरोप है कि होश में आने के बाद उसने विरोध किया, जिस पर कारोबारी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा अग्रसेन स्कूल में विदाई समारोह:12वीं के छात्रों को 11वीं के विद्यार्थियों ने दी विदाई
    Next Article
    AMU में दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश:पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोले- दुनिया को अब भारतीय सभ्यता से सीखनी होगी डिप्लोमेसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment