Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कविनगर में दो स्नैचर गिरफ्तार:सोने की चेन, मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने की चेन के दो टुकड़े, दो मोबाइल फोन, 2600 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की गई है। यह मामला 14 अप्रैल 2026 का है। गोविंदपुरम निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लड़कों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना को सुलझाने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर 1 मई 2026 को पुलिस ने गोविंदपुरम के वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हैप्पी (25 वर्ष) और देवेश (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रहते थे। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न स्थानों पर मोबाइल फोन भी झपटते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 15-16 दिन पहले उन्होंने गोविंदपुरम के पास एक महिला की सोने की चेन छीनी थी। उस समय चेन टूट गई थी, जिसे बाद में उन्होंने दो टुकड़ों में बांट दिया था और बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हाथी पर चढ़कर निकला दूल्हा देखें VIDEO:राजशाही ठाठ देखकर लोग भी हो गए हैरान
    Next Article
    बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ में उमड़े श्रद्धालु:भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का किया दर्शन, 5000 दीपक से जगमग होगा मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment