Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुंवारी बेटी का गर्भवती होना बुरा सपना : हाई कोर्ट:आनर किलिंग में आरोपियों की उम्रकैद बरकरार, मां दो दो सप्ताह में समर्पण करे

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आनर किलिंग के आरोपी दंपत्ति की उम्रकैद की सजा बरकरार रखते हुए उनकी अपील खारिज कर दी। जिन्होंने अपनी 15 वर्षीय गर्भवती बेटी और उसके 28 वर्षीय प्रेमी की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने कहा कि शादी हुए बिना बेटी गर्भवती होना एक औसत भारतीय के लिए ‘बुरा सपना’ (नाइटमेयर) है, जो अक्सर हिंसक प्रतिक्रियाओं को आमंत्रित करता है । आरोपित ने अपनी बेटी के प्रेम संबंधों के कारण उनकी हत्या कर दी, जो भारतीय समाज में एक आम बात है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने कहा, अभियुक्तों ने हत्या के बाद शवों को छिपाने की कोशिश की। जमानत पर चल रही लड़की की मां को कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर सीजेएम शाहजहांपुर के समक्ष समर्पण का आदेश दिया है। आजीवन कारावास की मिली थी सजा अपीलकर्ताओं को भारतीय दंड संहिता (संक्षेप में, 'आईपीसी') की धारा 302/34 के तहत दंडनीय अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था और उनमें से प्रत्येक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। घटना की रिपोर्ट 20 अगस्त 2014 को थाना कलान में दर्ज कराई थी। कोर्ट ने पाया कि अभियुक्तों के पास अपराध करने का उद्देश्य था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेशे से संबोधित करना एससी-एसटी के तहत अपराध नहीं:धोबिन कहने का मामला, हाईकोर्ट ने कहा-अपमान की मंशा तो अपराध
    Next Article
    नई सड़क में वर्चस्व को लेकर युवक पर हमला, अरेस्ट:पत्नी के साथ खरीददारी कर लौट रहा था युवक, लंबे समय से चल रही है रंजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment