Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या दाढ़ी-टोपी वालों को जीने का हक नहीं?:बरेली में मौलाना की मौत पर पत्नी बोली- ट्रेन में पति की मॉब लिंचिंग हुई

    5 hours ago

    2

    0

    बरेली में ताजुश्शरिया के उर्स में शामिल होने आए बिहार के मौलाना का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई गई। अब मौलाना की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- मेरे शौहर ने ट्रेन से मुझे वीडियो कॉल किया था। कुछ लोग उन्हें पीट रहे थे। लोगों ने कालर पकड़कर ट्रेन से धक्का दिया। उन्होंने फोन करके मुझसे पुलिस बुलाने को कहा था, लेकिन कुछ देर में उनका फोन स्वीच ऑफ हो गया था। उन्होंने इस पूरी घटना को पुलिस की थ्योरी के उलट सोची-समझी 'मॉब लिंचिंग' करार दिया। दावा है कि उनके पति की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से नहीं हुई, बल्कि उन्हें मजहबी पहचान के कारण प्रताड़ित कर ट्रेन से नीचे फेंका गया। पत्नी ने सवाल किया कि क्या यूपी में दाढ़ी-टोपी वालों को रहने का अधिकार नहीं है? क्या एक आलिम-ए-दीन अपनी पहचान के साथ सुरक्षित नहीं रह सकता? बिहार से बरेली आकर पुलिस को दी शिकायत बिहार के किशनगंज से सोमवार को बरेली पहुंची तबस्सुम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा- 26 अप्रैल की रात जो कुछ भी हुआ, वह कोई सामान्य हादसा नहीं था। पुलिस जहां इसे गर्मी और नींद के झोंके के कारण गेट से गिरने की घटना मान रही है। वहीं तबस्सुम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- तौसीफ रजा एक जिम्मेदार इंसान थे। वे इस तरह लापरवाही से गेट पर नहीं बैठ सकते। ट्रेन में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी दाढ़ी और टोपी को निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू की थी। वीडियो कॉल पर देखा- तमाचे मार रहे थे और कॉलर खींच रहे थे तबस्सुम ने कहा- घटना वाली रात उनके पति का फोन आया था। उन्होंने घबराते हुए कहा था कि कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब तबस्सुम ने वीडियो कॉल किया, तो उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि कुछ लोग उनके पति का कॉलर पकड़कर उन्हें घसीट रहे थे। वे लोग उन्हें तमाचे मार रहे थे और उन पर चोरी का झूठा आरोप लगा रहे थे। मौलाना बार-बार कह रहे थे कि मैं चोर नहीं हूं। वे एक मदरसे में पढ़ाते हैं और उनके पास सिर्फ किताबें और कपड़े थे। लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। अचानक मोबाइल पर अंधेरा छा गया, फिर कभी फोन नहीं उठा तबस्सुम ने बताया- वीडियो कॉल के दौरान ही अचानक स्क्रीन पर अंधेरा छा गया। इसके बाद तौसीफ रजा की आवाज आनी बंद हो गई। उन्होंने पूरी रात बार-बार फोन मिलाया, रिंग जाती रही, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अगली सुबह करीब 9.30 बजे उनके पास बरेली जीआरपी का फोन आया, जिससे उन्हें पता चला कि उनके पति का शव रेल की पटरियों पर मिला है। अगर यह हादसा होता तो उनके पति फोन पर मारपीट की बात क्यों करते? यूपी में मौलवियों के साथ बढ़ रहीं ऐसी घटनाएं, हमें सुरक्षा चाहिए तबस्सुम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से खास पहचान रखने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके पति के साथ जो हुआ, वैसा कई और मौलवियों के साथ भी हो चुका है। क्या अब सुरक्षित रहने के लिए उन्हें अपनी दाढ़ी और टोपी हटानी पड़ेगी? मेरी प्रशासन से मांग है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और उन लोगों को ढूंढा जाए जो वीडियो कॉल में उनके पति को प्रताड़ित करते दिख रहे थे। निकाह को अभी दो साल भी नहीं हुए थे तबस्सुम ने बताया कि उनका निकाह 19 मई 2024 को हुआ था। अभी उनकी शादी की दूसरी सालगिरह आने में कुछ ही दिन बचे थे कि उनका घर उजड़ गया। तौसीफ रजा ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनसे पूरे परिवार का खर्च चलता था। अब उनके पीछे उनके बुजुर्ग सास-ससुर हैं, जिनका सहारा छिन गया है। वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगी, जब तक उनके पति के कातिलों को सजा नहीं मिल जाती। तबस्सुम की शिकायत पर जीआरपी थाने जंक्शन पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। GRP इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। AIMIM के यूपी महासचिव नदीम कुरैशी ने कहा- मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए, चाहे पीड़ित कोई भी हो, दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौलाना तौसीफ रजा के साथ ट्रेन में हुई घटना सोची-समझी थी। उनके साथ मारपीट की गई और बरेली जंक्शन के पास ट्रेन से फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मौलाना ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं। पत्नी ने वीडियो कॉल पर यह देखा और यात्रियों से मदद मांगी। देश में नफरत बढ़ रही है और लोगों को पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। वे पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ………………. ये खबर भी पढ़ेंः- मां और 4 बच्चों का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर:अंबेडकरनगर में बच्चों को ईंट से कुचलकर मारा, मां की लाश घर से 100 मी. दूर मिली थी यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी आमिर और पुलिस के बीच सोमवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर (19) भागने की फिराक में है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में 31 मई तक अधिकारियों-कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर:नई ट्रांसफर पॉलिसी मंजूर, योगी कैबिनेट में 29 प्रस्ताव पास
    Next Article
    तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत:बस्ती में होटल से खाना खाकर लौटते समय हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment