Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU ट्रॉमा सेंटर में सर्वर ठप:तीमारदारों के साथ रोगियों को झेलनी पड़ी परेशानी, लगी रहीं कतारें

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के KGMU के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को सर्वर ठप हो गया। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खून के नमूने जमा करने से लेकर जांच रिपोर्ट लेने में हर जगह लंबी कतारें लग गईं। फीस जमा करने और इमरजेंसी रजिस्ट्रेशन कराने में भी लोगों को घंटों दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक सर्वर डाउन हो गया। सर्वर ठप होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। प्रवक्ता ने बताया इस वजह से हुई परेशानी पैथोलॉजी काउंटर से लेकर गैलरी तक लंबी कतारें लग गईं। तीन से चार कतारें लगने से पूरे परिसर में भारी अव्यवस्था फैल गई। करीब एक घंटे तक पूरे अफरातफरी मची रही। KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, कुछ समय के लिए सर्वर में दिक्कत आई थी। इस वजह से कतार लग गई थी। जांच और रिपोर्ट मिलने में बाधा सर्वर डाउन होने का सीधा और गंभीर असर मरीजों की आवश्यक जांच प्रक्रियाओं पर पड़ा। खून के नमूने जमा करने में तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पैथोलॉजी के बाद नमूना जमा करने के लिए तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रेडियोलॉजी की विभिन्न जांचों में भी यही अव्यवस्था और देरी देखने को मिली। सर्वर ठप होने से मरीजों को अपनी महत्वपूर्ण जांच रिपोर्ट मिलने में भी देरी लगी। रजिस्ट्रेशन और पेमेंट में हुईं परेशानी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के पंजीकरण और शुल्क जमा करने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ीं। सर्वर की खराबी के कारण सभी प्रक्रियाएं मैनुअल तरीके से करनी पड़ीं। इसमें सामान्य से अधिक समय लगा। इससे पंजीकरण और फीस काउंटरों पर भीड़ बढ़ गई। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे से अधिक समय तक भर्ती रहने वाले मरीजों से ही शुल्क लिया जाता है। इससे कम समय के लिए भर्ती मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। सर्वर की समस्या ने इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया को भी बुरी तरह बाधित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड को दफनाने गया, तभी कब्रिस्तान पहुंचा पति:बोला- पत्नी की हत्या हुई है, झांसी के स्पा सेंटर में जॉब करती थी
    Next Article
    मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बांटी शैक्षणिक सामग्री:स्कूल चलो अभियान’ के तहत अनोखी पहल, झुग्गी बस्ती में बच्चों का कराया दाखिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment